आज दिनांक 31अक्टुबर 2020 को पूर्वान्ह 10 बजे जिला /शहर कांग्रेस सेवादल मुरादाबाद के संयुक्त तत्वाधान में लाईन पार कैम्प कार्यालय पर देश की पूर्व महिला प्र धान मंत्री भारत रत्न त्याग व बलिदान की मूर्ति श्रीमती इंदिरा गांधी जी के शहीदी बलिदान दिवस पर और देश के पूर्व प्रथम उप प्रधानमंत्री श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी का कथन था कि मेरे खून का एक एक कतरा देश के काम आयेगा आज हम उस पुण्य आत्मा को नमन करते हैं और उनके बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। जिला व शहर कांग्रेस सेवादल के सभी सम्मानित सदस्यों ने उनके चित्रों पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि व श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा शहर अध्यक्ष अफ़सर खान प्रदेश सचिव डॉ देवेन्द्र कुमार अतुल शर्मा संदीप शर्मा अनमोल गुप्ता गोपाल श्रोतिय कृपाल सिंह गुड्डे भाई कबीर अहमद शमशेर अली सुरेंद्र पाल गुप्ता मुस्तफा खान राहुल शान्डियाल जावेद अन्सारी आदि ने भाग लिया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
