ठाकुरद्वारा । पाँच लॉख की नकदी पर एक कार की मांग पूरी ना होने पर शादी के सात महीने बाद नवविवाहिता को गला घोंट कर हत्या करने के मामले में नवविवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चलो वो खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन पुलिस ने मृतिका के पति को हिरासत में लिया है बाकी शेष को भोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया जिसको लेकर मृतका के पिता अहमद हसन बिलारी के पूर्व ब्लाक प्रमुख मुजाहिद हुसैन अन्य परिजनों के साथ ठाकुरद्वारा सीओ कार्यालय पहुंचकर क्षेत्राधिकारी अनूप यादव से मृतका के ससुरालियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है । बताते चलें कि थाना डिलारी के गांव सुमालखेडा निवासी अहमद हसन ने अपनी बेटी शाइस्ता की शादी फरवरी 2020 में भोजपुर के मोहल्ला घास मंडी निवासी मेहंदी हसन पुत्र जुबेर के साथ सामर्थ से अधिक दान दहेज देकर की थी आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति सास – ससुर ने पॉच लॉख की नकदी एक कार की मांग शुरू कर दी थी क इसको लेकर कई बार इसको लेकर कई बार बिरादरी की पंचायत भी बैठी थी लेकिन नतीजा शून्य निकला आरोप है कि वह लगातार ससुराल वाले बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे जिसके चलते दो दिन पूर्व पति सास ससुर आदि ने गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी तहरीर पर पुलिस ने पति जुबेर सास फरजाना ससुर मेहंदी हसन पर बेटी शाइस्ता की हत्या करने का आरोप लगाया पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है लेकिन ससुर और सास को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है क्षेत्राधिकारी से मिलकर शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
