एंटी रोमियों टीम ने छात्राओं को किया जागरूक
ठाकुरद्वारा एंटी रोमियो टीम ने कोचिंग सेंटर पर जागरूकता अभियान चला कर छात्राओं को बढ़ते अपराधों से निपटने के लिए जागरूक किया इस दौरान छात्राओं ने पुलिस द्वारा सुझाए गए सुझाव का स्वागत किया । इंस्पेक्टर वी के द्विवेदी उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह महिला कांस्टेबल विशाखा व कोमल आदि ने नगर के कोचिंग सेंटर पर पहुंचकर छात्राओं को संबोधित किया । उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा | के गुर सिखाए । इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को टिप्स दिए कि किस प्रकार वह मनचलों और गुंडों से अपनी रक्षा कर सकती हैं । छात्राओं ने महिला पुलिसकर्मियों से संवाद किया और उनके सुझावों का स्वागत किया ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com