गाँव में सफाई न होने से फैली गंदगी को बताया बिमारी का खतरा,
ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम भगतपुर थाना क्षेत्र के खैरखाता में गन्दगी के चलते वायरल बुखार से छह लोगो की मौतों से आस-पास के गांव में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। वायरल बुखार से डरे किशवा नगला के ग्रामीणों ने बुधवार को प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर पक्षपात का आरोप लगाया ओर कहा कि गांव किशुवा नगला में पिछले एक साल से नालियां साफ नही हुई हैं जिससे नालियों का पानी सड़कों पर एकत्रित है। एकत्रित गन्दे पानी में मच्छर पल रहे जिससे ग्रामीणों को वायरल बुखार जैसी घातक बीमारी बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि पिछले 5 वर्षों में कोई भी विकास का कार्य नही किया। नालियां खड़ंजे टूटे पड़े हैं। गाँव मे हैंडपंप लगाने के लिए ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की लेकिन सुनकर नही दिया।
ग्रामीणों ने प्रधान की इस कार्यप्रणाली पर आक्रोश व्यक्त करते हुए जमके नारेबाजी की। गांव में नालियां न होने से रास्तो पर जलभराव हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मचारी सफाई को नहीं आते हैं। जिससे गांव में जगह जगह गंदगी के अम्बार लगे हुए हैं। ग्रामीणों में संक्रमण फैलने का भय बना हुआ है। सड़कें टूटी होने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है गांव का सफाईकर्मी ब्लॉक के परियोजना अधिकारी के यहां सफाई करता है ओर गांव में कोई भी सफाईकर्मी नही आता है।ग्रामीणों ने सड़क एवं नाली के निर्माण की बात कही तो प्रधान ने उनके साथ अभद्रता की। ग्रामीणों ने प्रधान के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन से गांव में नाली एवं रास्तो के निर्माण कार्य कराएं जाने की मांग की है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com