रामपुर बिजली की अंधाधुंध कटौती और तेज दौड़ रहे मीटरों के कारण लोगों के क्षमता से अधिक आ रहे बिलों को लेकर आज अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के मंडल अध्यक्ष सैयद विक्की मियां ने लोगों को साथ लेकर प्रदर्शन किया इस अवसर पर विक्की मियां ने कहा कि बिजली की अंधाधुंध कटौती से जनता बेहद परेशान है उन्होंने कहा कि दिवाली का त्यौहार आने वाला है और बिजली विभाग की कटौती जारी है विक्की मियां ने कहा कि दीवाली के त्यौहार पर 24 घंटे बिजली दी जाए और चेकिंग अभियान पर भी रोक लगाई जाए ताकि लोग सुकून के साथ दिवाली का त्यौहार मना सके सैयद विक्की मियां ने कहा कि बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए कि गरीब काशीराम कॉलोनी और आसरा कॉलोनी में लोगों के दो 200000 रुपए के बिल आ रहे हैं रिक्शा चलाकर और मजदूरी करके जीवन यापन करने वाले निर्धन लोग आखिर इतना बिल कहां से जमा करेंगे उन्होंने कहा कि हमने अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर आसरा कॉलोनी के कई लोगों के 100000 रुपए के बिल काफी कम हो गए जिससे यह सिद्ध होता है कि अन्य गरीब लोगों के भी अधिक बिल जांच उपरांत कम हो सकते हैं विक्की मियां ने कहा कि जनता को चाहिए कि अगर कोई परेशानी है तो उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं उन्होंने कहा कि हमने पिछले दिनों आसरा कॉलोनी के कई लोगों को पहाड़ी गेट बिजली घर ले जाकर अवर अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर उनकी समस्या से अवगत कराया तो अवर अभियंता ने संज्ञान लेते हुए उनकी समस्या का समाधान कराया अन्य लोगों को भी चाहिए कि वह अपने स्थानीय बिजली घरों पर जाकर अपने अवर अभियंता को अपनी समस्या बताएं यदि मीटर तेज चल रहा है तो मीटर की रीडिंग अपने स्थानीय जे ई से प्रमाणित कराएं मीटर की जांच करें समस्या का अवश्य समाधान होगा

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
