हाल ही में कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ एपी सिंह को
उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लखनऊ प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर डॉ. ए.पी सिंह को आम आदमी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की साथ ही लखनऊ निवासी रेनू दिवेदी को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विदित हो कि डॉ. एपी सिंह 7 साल तक मुरादाबाद कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष रहे, पार्टी के निर्देश पर दिल्ली सरकार में उर्दू एकेडमी के सदस्य साबिर अली और प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल लाला ने डॉ. एपी सिंह से संवाद स्थापित किया था जिसके बाद कुछ रोज़ पूर्व रामपुर ज़िला कार्यालय पर सांसद संजय सिंह ने एक कार्यक्रम में उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई थी, आज डॉ. एपी सिंह को पार्टी ने बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपते हुए OBC Cell का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अतिरिक्त फैसल लाला के प्रयास के बाद लखनऊ निवासी रेनू दिवेदी भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं सांसद संजय सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, प्रदेश प्रवक्ता तरुनिमय श्रीवास्तव, रिटायर्ड डिप्टी एसपी डीएम खट्टा आदि लोग मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com