ठाकुरद्वारा मैं आज कोतवाली मैं ईद मिलादुन्नबी को लेकर अमन कमेटी की मीटिग की गईं
ईद मिलादुन्नबी को लेकर नगर में तैयारियां शुरू हो गई है। लोग अपने-अपने घरों को सजा रहे है। मस्जिदों में सलातों-सलाम का नजराना पेश किया जा रहा है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते जुलूस-ए-मोहम्मदी नहीं निकाला जायेगा। सोमवार को आयोजित हुई बैठक में जलूस ए म्होम्मदी कमेटी ने यह फैसला लिया है।
ईद मिलादुन्नबी को लेकर सोमवार को ठाकुरद्वारा कोतवाली में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जुलूस-ए-मोहम्मदी के अध्यक्ष मुख्तयार सेफी बताया की हर सालों से ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाता है। इस बार भी 30 अक्टूबर को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाना था, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते शासन के निर्देशों का पालन करते हुए जुलूस नहीं निकाला जायेगा।
उन्होंने तमाम मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि इस बार ईद मिलादुन्नबी पर आप लोग अपने घरों को खूब सजाए। नज्रो-नियाज का सिलसिला शुरू कर दे। गरीब व बेसहारा लोगों की मदद करे। उलेमा इकराम ने लोगों ने अपील करते हुए कहा है कि आप लोग सरकार की गाइड लाइन का ख्याल रखते हुए ईद मिलादुन्नबी का जश्न मनाए।
ईद मिलादुन्नबी को लेकर सजने लगा शहर
रबी उल अव्वल का महीना शुरू होते ही मुसलमानों में खुशी की लहर दौड़ जाती है। मुसलमान अपने घरों को सजाते है। शहर के अलग-अलग इलाकों में जश्ने-ए- ईद मिलादुन्नबी की महफिल होती है। रबी उल अव्वल की 12 तारीख को मोहसिने इंसानियम पैगंमबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश हुई थी। इसकी खुशी मनाने के लिए मुसलमान अपने घरों को झंडियो और लाइटों से सजाते है। साथ ही शहर में जुलुस ए मोहम्मदी भी निकाला जाता है। जगह-जगह जश्न ए ईद मिलादुन्नबी की महफिले व जल्से भी होते है। हर साल ईद मिलादुन्नबी से कुछ दिल पहले ही मुस्लिम इलाके दुल्हन की तरह सजने लगते है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते जलसे और महफिलों का आयोजन नहीं हो रहा है।
सरकार के निर्देशों का पालन करने की अपील
कुछ दिन पहले ही उलेमा इकराम ने सभी मुसलमानों से अपील कर दी थी कि आप लोग कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्दशों का पालन करें। देखा जाय तो हर इलाका सजना शुरू हो गया है। साथ ही यहां झंडियो और लाइटों समेत अन्य सामानों की दुकानें भी लगने लगी है। पूरा दिन लोग दुकानों से सजावट के सामान की खरीदारी करते नजर आये। उलेमा इकराम भी मुसलमानों से अपने घरों को सजाने की अपील कर रहे है।
ठाकुरद्वारा सीओ कहा कि इस बार कोरोना महामारी में सरकार की गाइड का पालन करते हुए जुलूस-ए-मोहम्मदी नहीं निकाले का फैसला लिया गया है। मैं सभी मुसलमानों से अपील करता हूं कि आप लोग अपने घरों को खूब सजाए।
सीओ अनूप यादव कोतवाली प्रभारी सत्येन्द्र सिंह एसआई मेघराज सिंह वे मुख्तयार सेफी गो रक्षा विहिनी के अध्यक्ष मो0 दानिश सफ़दर अली आदि मौजूद रहै

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com