तहसील कर्मी ने पत्नी से बताया जान का खतरा ठाकुरद्वारा। नगर के एसडीएम कोर्ट के पास रहने वाले भुवनेश प्रताप ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह तहसील में कार्यरत है। पीड़ित का कहना है | कि वह आँखों से परेशान है। आरोप है कि उसकी पत्नी राजबाला उसके स्थान पर स्वयं नौकरी करना चाहती है। शिकायत में ये भी आरोप लगाया गया है कि उसकी पत्नी ने उसे मरने के लिए किसी को साढ़े तीन लाख रुपये भी दे रखे हैं। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com