भगतपुर। गंदगी के कारण गांवों में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। जिस कारण लोगों की रातों की नींद गायब हो गई है। दिन ढलने के बाद घरों के बाहर बिना मच्छरदानी के बैठना मुश्किल है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छर रोधी दवा का छिड़काव नहीं किया जा रहा है।
गर्मी के भयंकर प्रकोप के बीच जगह-जगह फैली गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश गांव में महीनों से सफाई कर्मी नहीं पहुंचा। मामला भगतपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरखाता का है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा अभी तक किसी भी दवाई व सफाई का कोई व्यवस्था नही हुई है। जिसमें डीडीसी और मैलाथियान का छिड़काव न होने से मच्छर पनप चुके हैं। गांव के सिराज आलम व आदि ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ सरकार का दावा है कि लोगों को मुफ्त दवा और इलाज दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ बीमारियां फैलाने वाले मचछरों पर कोई रोकथाम नहीं की जा रही है। बताया कि पहले अस्पताल व ब्लॉक द्वारा डीडीसी का छिड़काव किया जाता था, जिससे मच्छर, किलनी, मक्खी जैसे जीव पैदा ही नहीं हो पाते थे। पशुओं से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का जीवन भी सुरक्षित रहता था, लेकिन वर्तमान में यह छिड़काव नहीं किया जा रहा है। जिससे मच्छरों को समाप्त किया जा सके। दवा के छिड़काव को लेकर ग्रामीणों का कहना है इस समय मे गांव में भयंकर बीमारी फैली हुई है। जिससे सैकड़ों लोग अस्पतालों में बीमार पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने गांव में सफाई व्यवस्था के साथ दवाई छिडक़ाब की मांग की है। जिससे मच्छरों के प्रकोप से राहत मिल सके।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
