भगतपुर। आज शनिवार को भगतपुर थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया , समाधान दिवस की सत्यता को परखने के लिए औचक निरीक्षण के रूप में पहुंचे एसपी देहात ने समाधान दिवस पर आई शिकायतों को पहले तो फरियादी की बात को स्वयं सुना और उसके बाद थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह से तुरंत कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए। समाधान दिवस में आज आई पांचों शिकायतों को थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने राजस्व व अपनी पुलिस की टीम को मौके पर भेजकर तुरंत निस्तारण के आदेश दिए उसके बाद टीमों को मौके पर भेजा और मौके पर भेजने के बाद पुलिस और राजस्व टीम ने आसपास के लोगों को साथ लेकर उन पांचों शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया । थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पांच शिकायत आई थी और उन पांचों का निस्तारण कर दिया गया है और यदि कोई शिकायत विना थाना समाधान दिवस के भी आएगी तब उन सभी शिकायतों का निस्तारण जल्द ही मौके पर किया जाएगा। समाधान दिवस के मौके पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, नेपा चौकी प्रभारी दीपक मलिक, उप निरीक्षक योगेश कुमार,उप निरीक्षक महेश चंद्र शर्मा उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
