मंडल क्राइम रिपोर्टर सगीर चंकी पांडे की रिपोर्ट जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील ग्राम चांदखेड़ी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर शौचालय बनवाने के नाम पर 2000 रूपये लेने का लगाया आरोप।

जनपद मुरादाबाद के थाना डिलारी के गाँव चाँदखेड़ी निवासी बब्बू व अन्य शिकायतकर्ताओ ने जिला अधिकारी मुरादाबाद को लिखित पत्र मे ग्राम प्रधान पर शौचालय निर्माण में गड़बड़ी करने की शिकायत की थी जिस पर जिलाधिकारी मुरादाबाद ने एक टीम गठित की टीम ने शुक्रवार को गांव पहुंच कर जूनियर हाईस्कूल में खुली मीटिंग कर शिकायतकर्ता के अनुसार जांच शुरू की जिसमें मौके पर पहुंची मीडिया ने जांच अधिकारी द्वारा जांच के उपरांत कवरेज करना चाहा लेकिन जांचकर्ता अधिकारी सचिन बंसल ने मीडिया को कवरेज करने से मना कर कुछ भी बताने से साफ किया इनकार इस पर मीडिया कर्मी भड़के लेकिन मौके पर जांच कर रहे सचिन बंसल ने ग्राम प्रधान के साथ मिलकर केस की कार्यवाही बताने से किया इनकार े सभी शिकायतकर्ताओं ने पहुंच कर जांच की इस दौरान शौचालयों का निर्माण अधूरा पाया ग्रामीणों ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधान ने शौचालय बनवाने के नाम पर 2000रूपये लिये है जबकि अभी तक शौचालय नहीं मिले ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कागजों में तो हमें शौचालय मिल चुके हैं पर धरातल पर नहीं, गांव में एक ऐसा भी परिवार है जिसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही कहती है जिसके पास ना रहने के लिए आवास है और ना ही घर पर शौचालय की व्यवस्था है, जांच करने आए अधिकारी से मीडिया कर्मियों ने जब बात करनी चाहिए उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया और कहां की सारी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी दी जाएगी, जबकि ग्राम प्रधान मीडिया के सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए उन्होंने लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है जबकि शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस जांच से हम संतुष्ट नहीं है, अगर यहां हमें इंसाफ नहीं मिला तो हम इंसाफ के लिए लखनऊ तक जाएंगे। सबाल यह उठता है कि किया अधिकारीभी इसमें लिप्त है, जिनकी नाक तले ये सब हो रहा है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com