अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक घायल ठाकुरद्वारा। बाइक सवार को मारी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दिए जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को काशीपुर ले जाना गया।शुक्रवार की शाम उत्तराखंड के जसपुर क्षेत्र के गांव राजपुर नादेही निवासी और ईंट भट्टा स्वामी मोहम्मद फईम ग्राम बोवदवाला स्थित अपने भट्टे से घर जा रहा था। इसी दौरान जब उसकी बाइक जसपुर मोड़ से आगे आरा मशीन के सामने पहुंची तो उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। उसे काशीपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
