एक महिला होमगार्ड ने पड़ोस में रहने वाली युवती को धोखे से अपने घर पर सोने को बुलाया. यहां उसके पति ने युवती से रेप कर दिया. शर्मसार कर देने वाला यह मामला छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले का है.
युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने होमगार्ड व उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, महिला होमगार्ड के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी बात कही जा रही है.
आरोपी महिला होमगार्ड ने 20 अक्टूबर की रात अपने पड़ोस में रहने वाली युवती को अपने घर पर सोने की बात कहकर बुलाया. महिला होमगार्ड ने कहा कि वह घर पर अकेली है, वह आज रात उसके साथ सो जाए. जब युवती उसके घर पहुंची तो बिजली नहीं थी.
तब युवती ने इस बारे में पूछा तो जवाब मिला कि बिजली गुल है. इसी बीच महिला के पति ने उसके सामने ही युवती को खींच लिया और रेप कर दिया.
रोती बिलखती युवती मणिपुर चौकी पहुंची और इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने महिला होमगार्ड व उसके पति को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 376, 342, 354 व 506 के तहत अपराध दर्ज किया. पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
