उत्तर प्रदेश जनपद मुरादाबाद तहसील ठाकुरद्वारा के रहने वाले एडवोकेट एंव वर्तमान सभासद नदीम सिद्दिकी ने बिजली विभाग की मनमानी के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को प्रार्थना पत्र भेजा है। प्रार्थना पत्र में बिजली विभाग के एसडीओ एंव जेई समेत 15 अज्ञात व्यक्तियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वुध्दवार की दोपहर करीब 3:50 बजे उक्त सारे लोग एकराय होकर बिना इजाजत के घर में घुस गए। ओर घर की औरतों को बातों में लगाकर कमरों की तलाशी लेने लगे। एडवोकेट नदीम सिद्दिकी के मुताबिक घर में ढाई लाख रुपये रखे थे जो उक्त आरोपियों ने चुरा लिए। नदीम सिद्दिकी का यह भी कहना है कि एसडीओ एंव जेई के पास सर्च वारंट भी नहीं था ओर न ही साथ में लेडीज पुलिस फिर भी तलाशी शुरू करते हुए ढाई लाख पर हाथ साफ कर दिया। भीड़ को देखकर पीड़ित की माता की हालत बिगड़ गई जो कि पहले से ही हार्ट अटैक की बीमारी से पीड़ित थीं। माता जी हालत बिगड़ती देख सरकार अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। तब जाकर उनकी जान बची। बिजली विभाग की मनमानी हरकत एंव चोरी से परेशान पीड़ित ने मुख्यमंत्री से बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई करने मांग की है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
