जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की बैठक में धान खरीद की समीक्षा बैठक आहूत की गयी, जिसमें जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों की धान क्रय केंद्र पर तैनाती करते हुए निर्देशित किया कि नियमित रूप से धान खरीद केन्द्रों का भ्रमण किया जाना सुनिश्चित करें और धान क्रय केंद्र व किसानों के मध्य पुल का कार्य करें। जिलाधिकारी ने उपजिला प्राधिकरणों को निर्देशित किया कि अपनी तहसील के धान क्रय केंद्रों पर लेखपालों की ड्यूटी लगाते हुए हर केन्द्र की सर्किल में कुछ सैंजिट गांव के किसानों का खसरे के आधार पर रिंगित करते हुए संबंधित क्रय केंद्रों – धान बिक्री के लिए भेजा जाए, ताकि किसान को भी अपनी फसल का सही मूल्य मिले और लक्ष्य की भी आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या पर संबंधित क्रय एजेंसी के जिला प्रबन्धक से वार्ता कर समाधान सुनिश्चित किया जाए। धान क्रय केंद्रों पर नियमित रुपसे धान की अधिक से अधिक खरीदारी कर किसान को लाभ पहंचाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि क्रय एजेंसी के जिला प्रबन्धक द्वारा धान क्रय केंद्र पर बोरा, धनराशिआदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान क्रय केंद्र परकिसी भी प्रकार की अव्यवस्था होने पर तत्काल अवगत करायेंगे। जिलाधिकारी ने पी 0 सी 0 एफ 0 के जिला प्रबन्धक को अपनी संस्था के क्रय केंद्रो पर डम्प पडे धान को तत्काल उठाकर मिलों को भिजवाने के निर्देश दिये हैं।बैठक में उपजिलाधिकारी, डिप्टी आरएमओ और क्रय एजेंसियों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com