मुरादाबाद जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मण्डी समिति स्थित आरएफसी, कृषि उत्पादन मंडी समिति और एफसीआई के धान क्रय केन्द्रों पर पहंचकर औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों पर किसानों से वार्ता करते हुए जानना चाहा कि उन्हें धान क्रय केंद्रों पर किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषकगण धान क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री करें। सरकार द्वारा जारी धान समर्थन मूल्य 1868 और 1888 रुपये प्रति कुन्तल है। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि जिन किसान भाईयों ने पंजीयन नहीं किया है वह किसान भाई अपना पंजीकरण करा लें और जो पंजीकरण करा लिया है, वह अपने धान क्रय केंद्रों पर ही तुलवाएं। जनपद में 57 धान क्रय केंद्र बनाये गये हैं। यह धान क्रय केंद्र इसी उद्देश्य से बनाये गये हैं कि किसान को उसकी उपज का सही मूल्य मिलें। जिलाधिकारी ने बताया कि धान क्रय केंद्र पर किसानों को किसी प्रकार की समस्या है तो वह अपने उपजिलाधिकारी और धान क्रय केंद्र प्रभारी से संपर्क करें। प्रत्येक धान क्रय केंद्र के लिए एक जिला स्तरीय अधिकारी की भी तैनाती की गयी है जो कि धान क्रय केंद्र और किसान के मध्य समन्वय का कार्य करेगा। इस अवसर पर आर 0 एफ 0 सी 0 की इंचार्ज अर्चना शर्मा, कृषि उत्पादन मण्डी समिति की महादेवी और एफ 0 सी 0 आई 0 से पवन कुमार और कृष्णगण उपस्थित रहें।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
