रामपुर /आलम पर जान से मारने की नियत से फायर करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार खालिद पुत्र श्री अहमद हुसैन नि0 कटकुईया थाना कोतवाली, रामपुर के भाई आलम को अज्ञात अभियुक्तों द्वारा गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। इस सम्बंध में थाना कोतवाली, रामपुर पर मु0अ0सं0-202/2020 धारा 307 भादवि बनाम अज्ञात अज्ञात पंजीकृत हुआ था।
थाना कोतवाली, रामपुर पुलिस द्वारा सूचना के आधार 04 अभियुक्तगण तोपखाना गेट के पास से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त की गयी मोटर साईकिल तथा 02 तमंचे मय 02 कारतूस जिन्दा बरामद हुए।
पूछताछः-
गिरफ्तार अभियुक्त सोनू उर्फ बिट्टू द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मुझे कही से जानकारी हुई थी कि विमल जालान गर्वनर के हस्ताक्षर वाले वर्ष-2002 के पांच सौ रूपये के कम से कम 06 नोट से तन्त्र विद्या करने से नए नोटों की चमत्कारिक धनवर्षा होगी। यही बात मैने अपने दोस्तों को बतायी। इस बात के लालच में आकर ये सभी लोग आपस में बात करके, इस काम में लगे लोगों से सम्पर्क करने में लग गये थे। इसी दौरान हमारी मुलाकात रामपुर के रहने वाले आलम नाम के एक व्यक्ति से हुई। आलम ने हमे लालपुर कला पर पुरानी करेन्सी के पांच सौ रूपये के 6 नोट दिखाये थे नोटो पर फर्जी विमल जालान के हस्ताक्षर को लेकर हमारी व आलम के बीच कहासुनी हो गयी थी। उसके बाद आलम अपनी मोटरसाईकिल से रामपुर के लिये चल दिया। हमे यह डर था कि यह हमारे बारे में पुलिस को न बता दे। इसी कारण हमने आलम का पीछा करके मौका पाकर गांव बेनजीर से आगे निकलकर सुनसान जगह पर सूर्यप्रकाश उर्फ रोहित उपरोक्त व सोनू उर्फ विट्टू उपरोक्त ने आलम को जान से मारने की नियत से अपने अपने तमन्चों से एक-एक फायर किया जिसमें से एक गोली आलम को लग गयी थीबरामदगीः-
01-अभियुक्त सूर्य प्रकाश के कब्जे से 01 अदद तमन्चा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए।
02-अभियुक्त सोनू उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद तमन्चा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुई।
तथा घटना मे प्रयुक्त की गयी मोटर साईकिल न0 यूके 06 ए.एक्स 1981 बरामद हुई।
कार्यवाही-
01-मु0अ0सं0-202/20 धारा 307,120बी भादवि बनाम सूर्य प्रकाश आदि 04 नफर।
02-मु0अ0सं0-208/20 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम सूर्य प्रकाश।
03-मु0अ0स0 209/20 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट सोनू उर्फ बिट्टू।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
