थाना भोजपुर में वृहस्पतिवार को आगामी त्योहारों के मद्देनजर गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें क्षेत्रवासियों से थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने अपील करते हुए सरकार के द्वारा जारी आदेश का पालन करते हुए त्यौहार को मनाने की अपील की है। थाना प्रभारी ने बताया कि त्यौहार के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी जितने लोगों की अनुमति प्रशासन से मिलेगी उतने ही लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहें और सभी शारीरिक दूरी का पालन करते हुए वर्क लगाकर व सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे अन्यथा सरकार के आदेशों का पालन करेंगे। ना करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गोष्ठी में मौजूद समाजवादी पार्टी के भगतपुर ब्लॉक के अध्यक्ष हसन चौधरी ने सभी से सरकार के आदेशों का पालन करने की अपील की उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रवासी पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। आयोजित की गई गोष्ठी में जिला पंचायत प्रत्याशी मोहम्मद शकिर, शकील प्रधान, पंकज भारद्वाज, मुशर्रफ, मुजफ्फर अली, मुन्ना आरिफ, रवि हसन चौधरी, इबरसनसन के मेंबर मोहम्मद फहद, मोहम्मद अहमद अहमद, मोहम्मद फहीम जिला अध्यक्ष इमास, मोहसिन | विष्णु पंडित, गौरव, पवन आदि मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com