यूपी के बागपत जिले में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के सब-इंस्पेक्टर इंतेसार अली को बिना अनुमति के दाढ़ी रखने पर निलंबित कर दिया गया है. उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है. अली को दाढ़ी हटाने के लिए तीन बार चेतावनी दी गई थी और दाढ़ी बढ़ाने को लेकर अनुमति लेने के लिए कहा गया था. हालांकि, पुलिसकर्मी ने अनुमति नहीं ली और दाढ़ी बढ़ाना जारी रखा.

यह मामला बागपत जिले के रमाला थाने का है. जहां थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर इंतेसार अली को एसपी बागपत ने विभाग की अनुमति के बगैर दाढ़ी रखने पर निलंबित कर दिया है. इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई इसलिए की गई, क्योंकि तीन बार हिदायत देने के बाद भी वे दाढ़ी नहीं कटवा रहे थे.

इस बारे में बागपत एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि इंतेसार अली विभाग की अनुमति के बिना दाढ़ी रख रहे थे. कई बार उन्हें दाढ़ी कटवाने की हिदायत दी. इसके बावजूद सब-इंस्पेक्टर उनके निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे. इसलिए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है.

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com