कुन्दरकी – निशुल्क रक्तदान ग्रुप ब्लड डोनेट फॉर ह्युमैनिटी के संस्थापक समाजसेवी हकीम बादशाह खान को सूचित किया गया कि रक्त की कमी से पीड़ित दलपतपुर निवासी अरहम नामक एक नवजात शिशु मुरादाबाद स्थित डॉ तारिक के हॉस्पिटल में भर्ती है नवजात के शरीर में रक्त की बेहद कमी होने के कारण हालत बहुत गंभीर है तत्काल मदद चाहिए नवजात की जिंदगी को ख़तरे में देख कुन्दरकी निवासी ग्रुप मेंबर आकिल चौधरी ने तुरंत मुरादाबाद स्थित आई एम ए ब्लड बैंक पहुँच कर रक्तदान किया, दूसरी सूचना रामपुर निवासी रईसउननबी की प्राप्त हुई जो ऑपरेशन के उपरांत रक्त मुरादाबाद स्थित श्री साई हॉस्पिटल में रक्त की कमी से जुझ रहे थे मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रुप मेंबर सईम खांन ने तुरंत हॉस्पिटल पहुँच कर रक्तदान किया रक्त मिल जाने के उपरांत परिजनों ने रक्तदाता का आभार व्यक्त किया!
ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य औलिया निज़ाम ने बताया कि हमारे ग्रुप का प्रत्येक सदस्य रक्तदान करने के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक कर रहा है और हमारी ये सेवा हर धर्म व हर जाति के व्यक्ती के लिए पूर्णता निशुल्क है!

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
