अवैध मांस बेचने में तीन लोग गिरफ्तार
ठाकुरद्वारा ।डिलारी थाना में बुधवार को थाना डिलारी क्षेत्र के अंतर्गत ढकिया जट गांव में भैंस को काटकर उसके मांस को बेचने के मामले में पुलिस को सूचना मिली। जहां बडे पैमाने पर भीड़ जमा होने की पुलिस को जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 लोगों को रंगे हाथ मांस बेचते हुए पकड़ लिया। थानाध्यक्ष सतराज सिंह ने बताया की मुखबिर ने गांव में तीन लोगों के द्वारा अवैध रूप से भैंस काटने व उसका मीट बेचने की शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस को तीन लोग बब्बू पुत्र शब्बीर, जफर पुत्र मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद जलील उर्फ अतीक पुत्र रफीक निवासी ग्राम ढकिया जट को भैंस का मीट चोरी छुपे बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपियों से मीट बेचने का लाइसेंस मांगा लेकिन वे नहीं दिखा पाये। जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 कुंटल मीट, दो कुल्हाडी, दो छुर्रे, इलेक्ट्रोनिक तराजू बरामद किया। थानाध्यक्ष सतराज सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम, व अपादा प्रबंधन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में उप निरीक्षक सतीश कुमार ,उप निरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार, कॉन्स्टेबल अमजद अली आदि मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
