आज दिनांक 21/10/2020 को उक्त संगठन के कार्यकर्ताओं ने संजीव सिंघल (व्यपार मंडल अध्यक्ष ठाकुरद्वारा) के नेतृत्व एक ज्ञापन सम्बोधित प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण खंड मेरठ का मुख्य अभियंता विद्युत वितरण खंड मुरादाबाद को विद्युत उपखंड कार्यालय 33 केवी ठाकुरद्वारा नगर निकट तिकोनिया पर समय लगभग कैंप में दिया । जिसमें किया कि लॉकडाउन पीरियड में 4 माह के बिल की रीडिंग को एक साथ जोड़कर बिल बनाया गया है जिससे यूनिट के टैरिफ बढ़ जाते हैं । इनको यूनिट के चार भागों में बांटकर बनाया जाए । नया कनेक्शन लेने पर मीटर की जमानत राशि जमा कराई जाती है लेकिन पीडी कराते समय जमानत राशि वापस करने के बजाय मीटर का मूल्य दोबारा उपभोक्ताओं से लिया जा रहा है विभाग के अधिकृत मीटर रीडर द्वारा उपभोक्ता की रीडिंग व डिमांड लोड बिल में भरा जाता है उसके बावजूद उपभोक्ताओं पर फरवरी माह के ओवरलोडिंग की पेनल्टी के नोटिस भेजे जा रहे हैं । अगर ओवरलोड है तो यह नोटिस विभाग को अधिकृत मीटर रीडर को देने चाहिए ना कि उपभोक्ता को कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मयंक सिंघल जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ तथा अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com