बिहार विधान सभा चुनावों (Bihar Assembly Elections) में अब आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो चुका है. इसी बीच महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि वो अगर अनुभवहीन और नौसिखिया हैं तो एनडीए के नेता बीस-बीस हेलिकॉप्टर से उनका पीछा क्यों कर रहे हैं ? इतना ही नहीं, तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर भी हमला बोला और कहा कि वो शारीरिक और मानसिक रूप से थक गये हैं. चुनावी रैलियों के लिए निकलने से पहले पटना में संवावदाताओं से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी के नेता चुनावों में मुद्दे की बात क्यों नहीं करते?
तेजस्वी ने 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने के वादे पर नीतीश द्वारा सवाल उठाए जाने पर कहा कि वो बिहार को आगे नहीं बल्कि पीछे ले जाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि, नीति आयोग की रिपोर्ट जो कहती है, उसी के आधार पर हम योजना बना रहे हैं और दावा कर रहे हैं. तेजस्वी आज 12 चुनावी रैलियां करने वाले हैं.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
