मुरादाबाद कटघर थानाक्षेत्र के घोसीपुरा में की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पथराव भी किया गया। आरोप है कि इस दौरान तमंचे से फायरिंग भी की गई। इस घटना में नौ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
घोसीपुरा में अफसर अली और सरवर के परिवार रहते हैं। सरवर के परिवार के सदस्यों ने खेत पर पेड़ काटकर उसकी लकड़ियां मेड़ पर रख दी थीं। इसी को लेकर शाम को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। अन्य ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया था। शनिवार की सुबह फिर से दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। पथराव किया गया। आरोप है कि इस दौरान तमंचे से फायरिंग भी की गई। इस घटना में अफसर, उसका बेटा मुवस्सर, कौसर अली, मोहम्मद अदम, अमीर अहमद और दूसरे पक्ष से भूरा, उसकी पत्नी छोटी, भतीजा नजर अली और महबूब घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। एसएसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
