बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि पुलिस उसे सुबह 10 बजे के आसपास अदालत में पेश कर रिमांड में ले सकती है. रिमांड पर लेने के बाद उसका बयान भी यहां दर्ज किया जाएगा. इस बीच धीरेंद्र सिंह के परिवार ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है.

गौरतलब है कि 15 अक्टूबर की दोपहर बाद बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर की जा रही कार्यवाही में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई. इसमें गांव के ही दबंग धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्ल्यू ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

फायरिंग की इस वारदात में मौके पर मौजूद जयप्रकाश पाल को गोली लगी. इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त जयप्रकाश पाल की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया था. तीन दिन में सभी मुख्य आरोपी धीरेंद्र समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com