पदाधिकारियों को लिखे पत्र के बहाने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि आप सब साथियो को जो दायित्व दिया गया है, उसका महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि आज देश का प्रजातंत्र सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है. देश में ऐसी सरकार काबिज हो गई है, जो देश के नागरिकों के हकों को मुट्ठीभर पूंजीपतियों के हाथों में सौंप देना चाहती है.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के नवनियुक्त महासचिवों और इंचार्जों को संबोधित करते हुए लिखे पत्र के बहाने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि आज देश का प्रजातंत्र सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है. कोरोना को हराने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री ने देश को अपने हाल पर छोड़ दिया. उन्होंने अपनी जवाबदेही से मुंह मोड़ लिया. महामारी से लड़ने को लेकर न इनके पास नीति है और न ही सोच.

सोनिया गांधी ने पार्टी के पदाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा कि आप सभी को नवरात्रों की शुभकामनाएं. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में आप सभी महासचिवों, प्रभारियों और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों को नए दायित्वों की शुभकामनाएं. उन्होंने कहा कि देश के लिए लगातार संघर्ष करना ही कांग्रेस संगठन का ध्येय रहा है. आज भी पूरे समर्पण से देश की सेवा ही हमारे संगठन का मूल मंत्र है.

पदाधिकारियों को लिखे पत्र के बहाने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि आप सब साथियो को जो दायित्व दिया गया है, उसका महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि आज देश का प्रजातंत्र सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है. देश में ऐसी सरकार काबिज हो गई है, जो देश के नागरिकों के हकों को मुट्ठीभर पूंजीपतियों के हाथों में सौंप देना चाहती है. इस सरकार ने करोड़ों किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लाकर खेती पर हमला बोला है.

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com