बिग बॉस हाउस में फ्रेशर्स घर के टास्क में काफी दमखम का प्रदर्शन कर रहे हैं और इन टास्क के दौरान काफी फ्रेशर्स के बीच काफी गहमागहमी और बहस भी देखने को मिली है. एजाज खान को कुछ समय पहले इस शो पर बॉडी शेम किया गया था और अब उन्हें राहुल वैद्य ने एज शेम किया है जिसके बाद सलमान उन्हें वीकेंड का वार एपिसोड में उनसे इस मामले में बात करते हुए दिखेंगे.

राहुल पर्सनल बिलॉन्गिंग टास्क के दौरान कहते सुनाई दिए थे – चाचा भागो मत, उम्र के लिए अच्छा नहीं है. राहुल को अपने इस बयान के चलते वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान से फटकार पड़ी. इससे पहले पिछले सीजन में भी एक ऐसी घटना देखने को मिली थी जब माहिरा शर्मा ने सिद्धार्थ शुक्ला का उम्र को लेकर मजाक उड़ाया था और उस दौरान भी सलमान ने माहिरा को इस बात के लिए फटकारा था. 

आसिम-शहनाज की भी हो सकती है बिगबॉस में एंट्री

राहुल ने ये कमेंट तब किया जब टास्क के  दौरान एजाज खान राहुल के पीछे भागते हुए नजर आए. राहुल के इस कमेंट ने तूफानी सीनियर्स हिना खान और गौहर खान को भी अपसेट किया था. गौरतलब है कि ये सीजन अपनी शुरुआत से ही फैंस के बीच ट्रेंड में बना हुआ है. इसका कहीं ना कहीं श्रेय तूफानी सीनियर्स को भी जाता है. माना जा रहा है कि इस शो में आसिम रियाज और शहनाज गिल भी सीनियर्स के तौर पर नजर आ सकते हैं. गौरतलब है कि पिछले सीजन में आसिम और शहनाज ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com