जहां एक ओर शनिवार से नवरात्रि आरंभ हो गई वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस कंगना रनौत के लिए इस दिन की शुरुआत कानूनी पचड़े से हुई. दरअसल, बांद्रा कोर्ट ने कास्टिंग डायरेक्टर साहिल अशरफ सय्यद की शिकायत के बाद हाल ही में कंगना और उनकी बहन के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे. इस पर एक्शन लेते हुए शनिवार को मुंबई स्थित बांद्रा पुलिस स्टेशन में कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल पर एफआईआर दर्ज की. अब इसपर कंगना ने भी जवाब दिया है.
कंगना ने नवरात्रि की तस्वीरें शेयर करते हुए शिवसेना पर तंज कसा है. वे लिखती हैं- ‘कौन-कौन नवरात्रि पर व्रत रख रहे हैं? जैसा कि मैं भी व्रत पर हूं तो ये तस्वीरें आज की सेलिब्रेशन की है. इस बीच मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, लगता है महाराष्ट्र में बैठी पप्पू सेना को मुझसे बहुत लगाव हो गया है, मुझे इतना मिस ना करें, मैं जल्द वहां आउंगी’.
कंगना के इस ट्वीट से साफ है कि वे महाराष्ट्र सरकार से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इससे पहले कंगना और शिवसेना के बीच हुई जुबानी जंग किसी से छुपी नहीं है. कंगना के ऑफिस में बीएमसी ने तोड़-फोड़ कर दी थी. कोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई चल रही है.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
