बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह अब तक फरार है. यूपी पुलिस ने सभी आरोपियों पर इनाम बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दिया है, लेकिन अब तक 8 नामजद और करीब 25 अज्ञात आरोपियों में सिर्फ 7 की गिरफ्तारी हुई है और इनमें भी सिर्फ दो ही नामजद हैं. बाकी नामजद आरोपियों का कोई पता ठिकाना नहीं है.

वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और 10 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं. इस मामले में अभी तक दो नामजद आरोपियों देवेंद्र प्रताप सिंह और नरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है. ये दोनों मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के भाई हैं. फरार मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह सेना का रिटायर्ड जवान है. वह भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैरिया तहसील इकाई का अध्यक्ष भी है.

योगी सरकार पर विपक्ष हमलावर 

इस गोलीकांड पर सिसायत भी जमकर हो रही है. धीरेंद्र सिंह की बीजेपी से नजदीकियों के चलते विपक्ष लगातार योगी सरकार पर हमलावर है. आरोपी का सत्ताधारी दल से जुड़ाव की बात सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) बीजेपी को घेरने में जुटे हैं. सपा नेता और पूर्व विधायक जय प्रकाश अंचल और कांग्रेस नेता सीबी मिश्रा ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की थी. इसके बाद बीजेपी के जिलाध्यक्ष को सफाई देनी पड़ी कि धीरेंद्र पार्टी में किसी पद पर नहीं है.

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com