ठाकुरद्वारा । सुरजननगर पुलिस चौकी क्षेत्र के सुरजननगर – डिलारी रोड़ स्थित गांव शेरपुर पट्टी मे बाबा शनि देव की मूर्ति स्थापना से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई । मूर्ति स्थापना से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा बाबा राम दास के कुटी से प्रारम्भ हुई ,जिसमे कलश यात्रा मे महिलाऐ नगें पैर जाकर पास मे वह रही राम गंगा नदी से जल भरकर व बाबा शनि देव की प्रतिभा स्नान कराकर व कलश भरकर लाई । यात्रा गांव के मढ़ैयो भैसियो , नई वस्ती , गंधापुर महोल्ला , भवानी पुर महोल्ला , होली चौक , शिव मन्दिर गली , नई वस्ती ,देवता महाराज की गली आदि मार्ग पर निकाली गई ,कलश यात्रा बाबा राम दास की कुटी पर आकर समाप्त हो गई । । विधि विधान के साथ हवन हुआ उसके वाद बाबा शनि देवी की मूर्ति की स्थापना हुई बाबा रामदास की कुटी पर हुई ।उसके बाद प्रसाद वितरण हुआ , विशाल भण्डारा हुआ ।इस अबसर पर पंडित सुदेश शर्मा , शिबांसी ,सुमित्रा ,शाशिदेवी ,राखी ,आशा ,कमला ,सविता ,कुसुम लता ,सुमित , संजीव ,शब्वू ,विन्नी ,प्रशान्त शुभम ,यशपाल ,सुनील ,यादव सेना जिलाक्ष्यक्ष सतेन्द्र यादव ऊर्फ पकज यादव आदि थे ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com