गांंव मंसूरपुर निवासी मुर्गा कारोबारी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पूछताछ के लिए गांंव रूस्तमपुर तीगरी निवाासी नावेद के पिता रफीक,मुख्तर अली,फईम एवं कैफ को थाने में बैठा रखा है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के मुताबिक ग्रामीण पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही शव को पेड़ पर लटके फंदे से नीचे उतार कर गांव को ले गये। इस कारण घटना का गहनता से निरीक्षण नही हो सका। प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है।
फिरभी मृतक के परिजनों की संतुष्टि के लिए बताए गये किशोरों को थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है। कारोबारी के मोबाईल फोन पर लाक लगा है। फोन को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजने की तैयारी की जा रही है। ताकि हत्या आत्महत्या से संबधित क्लू निकल कर सामने आ सकें। पुलिस सच्चाई सामने लाने के सभी पहलुओं पर गहनता से जांंच कर रही है। उधर पूछताछ के लिए थाने बुलाये गयेे तीनों किशोरों के स्वजन अपने बच्चों बेकसूर बता रहे हैं। एक किशोर घटना के बाद दरी चादरों की फेरी करने छत्त्तीसगढ़ राज्य गया हुआ है। पुलिस ने उसे बुलाने का दबाव बनाने के लिए उसके पिता को थाने मेें बैठा रखा है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com