नवघोषित राष्ट्रीय राजमार्ग-734, पुराना मुरादाबाद टिहरी राज्य मार्ग 41के किमी 377पर भोजपुर में ढेला नदी सेतु की मरम्मत एवं सुधार का कार्य रविवार से शुरू होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने तीन वैकल्पिक मार्गो पर वाहनों को डायवर्ट करने की व्यवस्था की है। यह जानकारी अधिशासी अभियंता प्राांतीय खंड लोक निर्माण विभाग लक्ष्मी नायाायण ने दी है। मुरादाबाद रामनगर राज्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के गांव ढेला नदी का पुल 60वर्ष पुराना होने के कारण लंबे समय से जर्जर हालत में है। पुल की रेलिंग टूटकर नदी में गिर रही है। सिंगल पुल होने के कारण 24घंटों पुल पर जाम की स्थिति बनी रहती है। पुल की मरम्मत के लिए समाजिक, राजनैतिक, व्यापारिक संगठन धरना प्रदर्शन कर चुके है। वाहनों के निकलने पर पुल तेजी से हिलता है। ग्रामीणों के आंदोलन करने की चेतावनी देने और सत्ताधारी पार्टी के कांठ के विधायक और मुरादाबाद के पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार की मांग पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अधिशासी अभियंता ने पुल का गहनता से निरीक्षण कर पुल की मरम्मत एवं सुधार के लिए करीब दो करोड़ रूपये का आबंटन शासन से कराया है। इसके लिए 18अक्टूबर से 15नबंवर तक पुल पर मरम्मत का कार्य किया जायेगा। इस दौरान हल्के वाहनों मोटरसाइकिल, कार एवं साईकिल के निकलने के लिये पुल के निकट बराबर में से वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है। रामपुर मुरादाबाद, दिल्ली से आने जाने वाले वाहन रामपुर दोराहे से भोजपुर, रोशनपुर,अलीगंज काशीपुर रामनगर होकर टिहरी राज्य मार्ग पर डायवर्ट किये जायेंगे। मुरादाबाद, हरिद्वार, बिजनौर को आने जाने वाले वाहनों को कांठ रोड से कासमास अस्पताल होते हुए धारकनंगला से काशीपुर टिहरी राज्य मार्ग पर डायवर्ट किया गया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com