अपनी कमियों को छुपाने के लिए संविदा कर्मी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार को ही बना डाला अपना निशाना
पीतल नगरी बिजली घर पर बदमाश संविदा कर्मचारियों का बोलबाला
मुरादाबाद| थाना कटघर पीतल नगरी बिजली घर का एक मामला प्रकाश में आया है बताते चलें कि डिवीजन तृतीय पीतल नगरी बिजली घर पर ईशान नाम का संविदा कर्मी प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना का पूरा लाभ उठा रहा है जो योजना गरीबों के घर व झोपड़ों को जग मागने के लिए प्रधानमंत्री जी ने दी है लेकिन यह योजना तो संविदा कर्मचारी गरीबों के पास तक पहुंच ने ही नहीं देय रहे बल्कि वह तो अपने मित्रों ,रिश्तेदारों और स्टाफ को ही इस योजना का लाभ दे रहे हैं बताया जाता है कि ईशान जोकि डिवीजन तृतीय पीतल नगरी का संविदा कर्मी है उसके घर पर 137691 लाख के बकाया पर प्रधानमंत्री की सौभाग्य योजना का बिजली कनेक्शन लगा हुआ है ऐसे तो यह संविदा कर्मी सरकार की रिजर्व को चूना लगा रहा है इसी घोटाले की खबर को पत्रकार निहाल हुसैन ने अपने समाचार पत्र सब पे नजर मैं संविदा कर्मचारी की काली करतूत प्रकाशित की अपनी कमी को उजागर होते देख भड़के हुए कर्मचारी ईशान ने आठ दस लड़को को साथ मिलकर पत्रकार निहाल हुसैन को घेर लिया और भद्दी भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया और पत्रकार का मोबाइल तक छीन लिया जब पत्रकार ने कहा कि मैंने तो सिर्फ सच्चाई उजागर की है तो इस पर भड़के हुए संविदा कर्मचारी ने पत्रकार को मारना पीटना शुरू कर दिया और पत्रकार कैसे ना कैसे कर के अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला और कटघर थाने पहुंचा थाने पर पीड़ित पत्रकार ने थाना अध्यक्ष को पूरी घटना से अवगत कराया और बदमाश संविदा कर्मचारियों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र भी दिया अब देखना यह है कि सच्चाई उजागर करने वाले पत्रकार को इंसाफ मिलेगा व उसके ऊपर हुए इस जानलेवा हमले को प्रशासन कितनी गंभीरता से लेता है वहीं दूसरी ओर क्या विद्युत विभाग ऐसे बदमाश संविदा कर्मचारियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई करेगा या मासूम लोगों पर ऐसे बदमाश संविदा कर्मचारी यूं ही हमले करते रहेंगे क्या विद्युत विभाग इन संविदा कर्मियों पर किसी प्रकार का कोई शिकंजा कसेगा या ऐसे ही आजाद छोड़ देगा यह संविदा कर्मी तो विद्युत विभाग के आला अधिकारियों की छवि धूलिम कर रहे हैं

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
