रामपुर समाचार / बिलासपुर गेट चपटा स्थित आसरा कॉलोनी के आवासों की छत पर रखी पानी की टंकियों से 24 घंटे बहते पानी के कारण छतों का लिंटर लिंटर धस रहा है| क्वार्टरो की दीवारों पर सीलन होने के कारण हर तरफ प्लास्टर झड़ रहा है इस समस्या से गरीब कॉलोनी वासी काफी परेशान हैं उनका कहना है कि हम कई बार नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के पास पहुंचे लेकिन उन्होंने हमें आश्वासन देकर वापस कर दिया अनपढ़ और निर्धन होने के कारण यह लोग किसी उच्च अधिकारी तक नहीं पहुंच सके हर तरफ से हताश निराश कॉलोनी वासियों ने आज अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के मंडल अध्यक्ष सैयद विक्की मियां से गुहार लगाई विक्की मियां ने मौके पर जाकर लोगों की समस्याओं को देखा समझा और आसरा आवास की चौथी मंजिल की छत पर वही पानी में खड़े होकर कॉलोनी वासियों के साथ प्रदर्शन किया विक्की मियां ने वहीं से अधिशासी अधिकारी से फोन पर बात की अधिशासी अधिकारी ने आश्वासन दिया कुछ देर में ए ई नगरपालिका आपसे संपर्क करेंगे इसके बाद ए ई नगरपालिका ने विक्की मियां से फोन पर बात की कॉलोनी वासियों की पूरी समस्या को बहुत ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि कॉलोनी में छत पर टंकियों से बहने वाले पानी की रोकथाम के लिए प्रयास किया जाएगा और जांच करा कर कॉलोनी वासियों की समस्याओं को दूर किया जाएगा इस अवसर पर सैयद विक्की मियां ने कहा कि हमने आज बिलासपुरगेट चपटा स्थित आसरा कॉलोनी में आकर देखा कि यहां रहने वाले लोगों के काफी बुरे हालात हैं हर तरफ से लिंटर चटक रहे हैं दीवारों से प्लास्टर फट फट कर गिर रहा है आवासों की दीवारों पर पेड़ उगाए हैं नालियां कूड़े से फटी हुई हैं हर समय हर समय पानी बहते रहने के कारण आसपास की सड़कें भी भर चुकी हैं लगभग 7 से 8 इंच गहरे गड्ढे हो चुके हैं जिससे रात के अंधेरे में कोई बड़ी घटना घटने की आशंका है उन्होंने कहा कि आज अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और ए ई साहब से हमारी बात हुई उन्होंने आश्वासन दिया है कि समस्या का समाधान होगा कि मियां ने कहा कि हमें नगरपालिका के अधिकारियों पर विश्वास है कि वह जनहित में हमारी समस्याओं का समाधान करेंगे

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
