भोजपुर क्षेत्र के लेखपाल नेमपाल सिंह को एंटीकरप्शन टीम ने किसान से फंगी दर्ज करने के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मोहल्ला घासमंडी निवासी किसान बसीम अहमद पुत्र यामीन के अविवाहित भाई मोहम्मद रफी की पांच साल की पूर्व मृत्यु हो चुकी है। किसान की मां शायदा बेगम की भी 42 दिन पहले मौत हो गई थी। मां और भाई के नाम खतौनी में लगभग डेढ़ एकड़ खेती की जमीन है। किसान ने 2 अक्टूबर को भाई और माता की जगह खतौनी में फटी दर्ज कराने के लिए हल्का लेखपाल नेमपाल सिंह से संपर्क किया। लेखपाल ने किसान से पचास हजार रुपए की मांग की। किसान मां की बीमारी में पैसे खर्च होने की बात कहकर गिड़गिड़ाता रहा पर लेखपाल पर कोई असर नहीं पड़ा। इस पर किसान ने मुरादाबाद के एंटीकरप्शन टीम के प्रभारी विक्रम सिंह से संपर्क किया। उसके बाद किसान और लेखपाल में 25 हजार रुपये में सौदा हो गया। सोमवार को थाने के पीछे पहलवान के फर्नीचर के शोरूम पर लेखपाल ने किसान को पैसे लेकर बुलाया गया। किसान ने जैसे ही लेखपाल को दस हजार रुपए दिए उसी समय ईर्द गिर्द खड़े एंटीकरप्शन टीम के सदस्यों ने लेखपाल को दस हजार रुपए सहित रंगे हाथों दबोच लिया और थाने में ले जाकर हाथ धुलवाने के बाद एफआईआर दर्ज कर पुलिस के हवाले कर दिया। एंटी करप्शन टीम में प्रभारी विक्रम सिंह, इंस्पेक्टर उदल सिंह, इंस्पेक्टर राखी चौधरी, एचसी विजय कुमार, एचसी सरस्वती मिश्रा, और चालक स्वराज सिंह शामिल रहे। क्षेत्र के लेखपाल नेमपाल सिंह को एंटीकरप्शन टीम ने किसान से फंगी दर्ज करने के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मोहल्ला घासमंडी निवासी किसान बसीम अहमद पुत्र यामीन के अविवाहित भाई मोहम्मद रफी की पांच साल की पूर्व मृत्यु हो चुकी है। किसान की मां शायदा बेगम की भी 42 दिन पहले मौत हो गई थी। मां और भाई के नाम खतौनी में लगभग डेढ़ एकड़ खेती की जमीन है। किसान ने 2 अक्टूबर को भाई और माता की जगह खतौनी में फटी दर्ज कराने के लिए हल्का लेखपाल नेमपाल सिंह से संपर्क किया। लेखपाल ने किसान से पचास हजार रुपए की मांग की। किसान मां की बीमारी में पैसे खर्च होने की बात कहकर गिड़गिड़ाता रहा पर लेखपाल पर कोई असर नहीं पड़ा। इस पर किसान ने मुरादाबाद के एंटीकरप्शन टीम के प्रभारी विक्रम सिंह से संपर्क किया। उसके बाद किसान और लेखपाल में 25 हजार रुपये में सौदा हो गया। सोमवार को थाने के पीछे पहलवान के फर्नीचर के शोरूम पर लेखपाल ने किसान को पैसे लेकर बुलाया गया। किसान ने जैसे ही लेखपाल को दस हजार रुपए दिए उसी समय ईर्द गिर्द खड़े एंटीकरप्शन टीम के सदस्यों ने लेखपाल को दस हजार रुपए सहित रंगे हाथों दबोच लिया और थाने में ले जाकर हाथ धुलवाने के बाद एफआईआर दर्ज कर पुलिस के हवाले कर दिया। एंटी करप्शन टीम में प्रभारी विक्रम सिंह, इंस्पेक्टर उदल सिंह, इंस्पेक्टर राखी चौधरी, एचसी विजय कुमार, एचसी सरस्वती मिश्रा, और चालक स्वराज सिंह शामिल रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
