मोहित चौधरी बने कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष काशीपुर।जिला कांग्रेस कमेटी उधमसिंह नगर के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू ने काशीपुर निवासी कांग्रेसी नेता मोहित चौधरी को जिला कांग्रेस कमेटी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त कर उनसे पार्टी व संगठन के प्रचार प्रसार में सक्रिय योगदान देते हुए संगठन की मजबूती का आह्वान किया l जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू ने कांग्रेसी नेता मोहित चौधरी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए कहा कि श्री चौधरी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा कर रहे हैं l जिला उपाध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति से पार्टी व संगठन को नई गतिशीलता मिलेगी l अपनी नियुक्ति पर कांग्रेसी नेता मोहित चौधरी ने जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू सहित वरिष्ठ कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति मिलने से वह अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं वह सदैव पार्टी और संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करते हुए पार्टी के प्रचार-प्रसार में अपना योगदान देते रहे हैं, भविष्य में भी वह पार्टी की गौरवशाली परंपराओं व ऐतिहासिक मान्यताओं के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहते हुए कांग्रेस को मजबूती करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे l उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि जनता उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने को अपनी कमर कस लें l ज्ञात रहे कि मोहित चौधरी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहकर कांग्रेस के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं देते रहे हैं, उनके मनोनयन पर क्षेत्र भर के गणमान्य कांग्रेसियों ने खुशी जाहिर कर उन्हें बधाई दी l

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com