नगर के डाकबंगला के निकट स्थित एम 0 आई 0 हाउस पर समाजवादी पार्टी की अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ ने बैठक कर दलित समाज की समस्याओं को लेकर विधायक मौहम्मद फहीम इरफान को ज्ञापन सौंपा। विधायक फहीम इरफान को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि गरीब वाल्मीकियों पर उत्पीड़न हो रहा है।) स्वच्छकार योजना के पात्र लोगों का चयन किया जाए। सरकारी नल लगवाया जाए, प्रधानमंत्री आवास योजना में योजनाओं का चयन किया जाए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि आपकी समस्याओं को लेकर मैं विधानसभा में भी आपकी बात को उठाऊंगा, साथ ही भरोसा दिलाया कि समस्याओं से सम्बंधित जो अधिकारी है उनसे बात कर नेताओं का चयन किया जाएगा, अपात्रों की जांच करवाई जाएगी। सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मौहम्मद उसमान एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी दलित समाज को साथ लेकर चलने का काम करती है। इस दौरान गजराम सिंहवाल्मीक, सतपाल सिंह, राजू सिंह चौधरी, कपिल राज, महेश बाबू वाल्मीकि, मित्रता, अनिल, रोहित, गेंदालाल, जयपाल, राजकुमार, सुनीता, संतोष, मुगल, कान्ता, लक्ष्मी, सुकैया, सुखपाल, अरुण, विवेक वती, विद्या वर्ति। बोबी, विशेष, ओमकार, राजवीर, राकेश आदि मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
