सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिट‍िल चैंप्स के विजेता की घोषणा हो गई है. केरल की आर्यनंदा बाबू ने अपनी आवाज का जादू चलाते हुए सारेगामापा लिट‍िल चैंप्स की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. रव‍िवार को शो के विजेता की घोषणा हुई जिसमें आर्यनंदा बाबू ने रनीता बनर्जी और गुरकीरत सिंह को जबरदस्त टक्कर देते हुए इस सिंगिंग कंपटीशन को जीत लिया. इसी के साथ उन्हें पांच लाख रुपये का कैश प्राइज भी दिया गया है. 

आर्यनंदा बाबू शो की अब तक की इस सीजन की सबसे कंस‍िस्टेंट कलाकार थीं. केरल की आर्यनंदा बाबू को हिंदी भाषा नहीं आती लेक‍िन उनके सुर-ताल के आगे भाषा का ज्ञान फीका पड़ गया. आर्यनंदा ने शुरू से लेकर अब तक जजेज का दिल जीता है और ट्रॉफी तक अपना सफर कामयाबी के साथ पूरा किया है. बता दें शो के जजेज पैनल में हिमेश रेशम‍िया, अल्का याज्ञन‍िक और जावेद अली शामिल थे. रव‍िवार को तीनों जजेज ने ट्रॉफी और कैश प्राइज देकर आर्यनंदा को सम्मान‍ित किया. 

जीत की खुशी में आर्यनंदा ने जजेज का जताया आभार 

अपनी जीत पर आर्यनंदा ने खुशी जताते हुए कहा- ‘यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. अब तक का पूरा सफर मेरे लिए सीख लेने वाला अनुभव था. मैं मेंटर्स और जजेज की आभारी हूं जिन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया और मुझे एक सिंगर के तौर पर मेरी क्षमता पहचानने में मदद की. भले ही यह सफर खत्म हो गया है लेक‍िन जो दोस्त, ज्ञान और जजेज-ज्यूरी के साथ जो रिश्ते मैंने यहां बनाए वो मैं सहेज कर रखूंगी. मैं मेरी प्रतिभा को प्रदर्शन के लिए मिले इस मौके के लिए बेहद खुश हूं.’

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com