आज दिनाँक 11 अक्टूबर 2020 को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम जी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर वरिष्ठ कांग्रेसी व गांधी वादी नेता राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जनाब बरकतुल्लाह खान जी की 47 वीं योमे वफ़ात (पुण्यतिथि)के मोके पर खिराज़ ए अकीदत (श्रदांजलि) पेश करने तथा उनके राजनीतिक व सामाजिक जीवन पर रौशनी ड़ालने के लिए संगोष्ठी का आयोजन प्रस्तावित है
मुरादाबाद में जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पर संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अल्प संख्यक काँग्रेस के नेशनल को-ऑर्डिनेटर अहमद खान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्लाह खान,जी स्व फ़िरोज़ गाँधी जी के करीबी दोस्त थे बरकतउल्ला खान जी अलवर जिले की तिजारा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रहे बरकतुल्लाह खान 9 जुलाई 1971 से 11 अक्टूबर 1973 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। साल 1920 में जोधपुर में जन्में बरकतुल्लाह खान की 11 अक्टूबर 1973 को मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए हार्ट अटैक से उनके कार्यालय में ही उनकी मौत हो गई कांग्रेस पार्टी ने ना सिर्फ वरक तुल्लाह खान जी को मात्र राजस्थान में 7% मुस्लिम आबादी पर मुख्यमंत्री बनाया बल्कि उनके इंतक़ाल के बाद उनकी पत्नी उशी खान को 1976 में राज्यसभा की सदस्य भी बनाया
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अल्प संख्यक काँग्रेस के प्रदेश को-ऑर्डिनेटर मुहम्मद अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही अल्पसंख्यक समुदाय की सच्ची हितेषी है कांग्रेस के शासन काल में देश के कई प्रान्तों में मुस्लिम समुदाय के मुख्यमंत्री बने राजस्थान में बरकतुल्लाह खान और 70 और 80 के दशक में कांग्रेस ने महाराष्ट्र, आसाम, बिहार और पॉन्डिचेरी में भी मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाये उस समय जब देश मे जेपी आंदोलन जोरों पर था और बिहार इस आंदोलन का मुख्यता केन्द्र बना हुआ था उस वक्त भी कांग्रेस पार्टी ने बिहार का कांग्रेसी नेता अब्दुल गफ़ूर जी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया
सपा बसपा पर निशाना साधते हुए मुहम्मद अहमद ने कहा कि मुस्लिम समाज को इन धोखेबाज पार्टीयों से होशियार होने की ज़रूरत है मुस्लिम समुदाय को सोचना होगा कि आख़िर सपा, बसपा ने मुसलमानों से वोट ले कर भी कभी किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाना तो दूर उपमुख्यमंत्री तक नहीं बनाया जबकि कांग्रेस राजस्थान बिहार महाराष्ट्र असम और पांडेचेरी जैसे कम मुस्लिम आबादी वाले प्रान्तों में भी मुसलमान मुख्यमंत्री बनाती थी। जबकि सपा बसपा मुसलमानों का सियासी वजूद खत्म करके मुसलमानों को सिर्फ़ वोट बैंक बना दिया है संगोष्ठी में बरक तुल्लाह खान जी के लिए दुआ ए मगफिरत की गईसंगोष्ठी में नेशनल को-ऑर्डिनेटर अहमद खान अल्पसंख्यक प्रदेश को-ऑर्डिनेटर मुहम्मद अहमद कॉग्रेस ज़िला चेयरमैन अफ़ज़ल साबरी शहर चेयरमैन सफदर नियाज़ी हाजी रिज़वान क़ुरैशी पूर्व प्रदेश सचिव असलम खुर्शीद महानगर अध्यक्ष हाजी रिज़वान कुरेशी पूर्व महानगर अध्यक्ष असद मोलाईअमीरुल हसन जाफरी सेवा दल अध्यक्ष अनुराग शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष अनुभव मल्होत्रा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव खालिद नूर यूथ ज़िला अध्यक्ष मुशाहिद चोधरी अकरम खान बब्बू चोधरी मुहम्मद फैजान पार्षदगण मुहम्मद जुनेद नदीम अंसारी शिव राज सिंह गुर्जर कमर सलीम सद्दाम हुसैन मुहम्मद इमरान शमशेर अब्बासी आदि ने विचार व्यकत किए

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
