अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड ने आज अभिभावकों को साथ लेकर सीबीएस सी स्कूलों के विरुद्ध प्रदर्शन किया, अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के मंडल अध्यक्ष विक्की मियां ने आरोप लगाते हुए कहा कि इंग्लिश मीडियम स्कूल अभिभावकों को व्हाट्सएप मैसेज के द्वारा ब्लैकमेल कर रहे हैं, धमका रहे हैं कि अगर आपने अप्रैल से अक्टूबर तक की फीस जमा नहीं की तो आपके बच्चे को आने वाली परीक्षा से पहले व्हाट्सएप ग्रुप से निकाल दिया जाएगा, इस तरीके के व्हाट्सएप संदेशों से अभिभावक काफी आहत हैं, उनका कहना है कि एक तो गार्जियंस लॉक डाउन की वजह से कारोबार न चलने के कारण काफी परेशान हैं और उसके ऊपर स्कूलों का यह जोर कि यदि फीस जमा नहीं की तो व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया जाएगा, काफी परेशान करने वाला है, इस दौरान विक्की मियां सहित सभी अभिभावक स्कूलों के विरुद्ध नारे लिखी तख्तियां हाथों में लिए लिए हुए थे जिन पर स्कूल वालों इंसाफ करो, बच्चों की फीस माफ करो, स्कूल प्रबंधकों की आपकी जिम्मेदारी है, फीस जमा ना करना हमारी लाचारी है, आदि नारे लिखे हुए थे, विक्की मियां ने कहा कि जल्द ही सीबीएससी स्कूलों की बढ़ती दादागिरी के संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया जाएगा, इस सैयद विक्की मियां के साथ समस्त अभिभावक उपस्थित रहे.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
