अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की फिल्म खाली पीली कोरोना महामारी के बाद पहली ऐसी फिल्म होगी जो थियेटर्स में रिलीज होगी. ये फिल्म पहले ही जी प्लेक्स पर 2 अक्तूबर को रिलीज हो चुकी है और सिनेमाघरों में ये फिल्म 16 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को मकबूल खान ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म को लेकर फैंस ने मिश्रित प्रतिक्रियाएं दी हैं.
पिछले महीने मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज करने को लेकर मंजूरी दी थी और कहा गया था कि 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ 15 अक्तूबर से थियेटर्स को खोला जा सकता है. कोरोना के चलते मार्च से ऐसा नहीं हो पा रहा था. इस फैसले का इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने स्वागत किया था और उम्मीद जताई थी कि फिल्म के कारोबार से जुड़े लोगों के हालात बेहतर होंगे.
खास बात ये है कि खाली पीली को ओटीटी रिलीज के साथ ही ड्राइव इन थियेटर्स में भी रिलीज किया गया था और इसे अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था. ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा के अनुसार, गुरुग्राम के ड्राइव इन थियेटर में इस फिल्म के सभी छह शोज हाउसफुल गए थे. गुरुग्राम के अलावा बेंगलुरू में भी इस फिल्म के ड्राइव इन शो रखे गए थे. खाली पीली के अलावा तमिल पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म का पा राणासिंगम भी थियेटर्स में 16 अक्तूबर को रिलीज होगी. इस फिल्म में विजय सेतुपति और ऐश्वर्या राजेश जैसे सितारे नजर आएंगे. ये फिल्म भी जी प्लेक्स पर इस महीने रिलीज हुई थी.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
