उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा जिले में एक वीभत्स घटना सामने आई है. जिले के के बबेरू कस्बे में शुक्रवार सुबह अवैध संबंधों को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का सिर काट दिया. इसके बाद पति कटा सिर लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक कटा सिर लेकर कोतवाली जाते हुए किसी ने वीडियो भी बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है.

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया, “शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बबेरू कस्बे के नेता नगर मुहल्ले में अवैध संबंधों को लेकर चिन्नर यादव (38) और उसकी पत्नी विमला (35) के बीच झगड़ा हुआ.”

उन्होंने बताया, “गुस्साए चिन्नर ने धारदार हथियार से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और वह कटा सिर लेकर कोतवाली (थाने) पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया है और महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है.”

किसी ने वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल

बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला ने बताया, “हत्यारोपी अपने हाथ में महिला का कटा सिर लेकर सरेआम बाजार से होता हुआ कोतवाली पहुंचा. इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी वायरल किया है.” पुलिस ने बताया कि “हत्यारोपी पति चिन्नर यादव ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध किसी और व्यक्ति से थे, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया है।”

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com