ठाकुरद्वारा पंजाब नेशनल बैंक में 85 लाख रुपए का घोटाला करने का मामला पकड़ में आया है घोटाला करने वाला बैंक मित्र था और बैंक के सामने ही उसकी दुकान थी बैंक कर्मियों को भरोसे में लेकर वह अक्सर बैंक के अंदर कर्मचारियों की आईडी खोलकर धन निकासी में जमा करता था इस बीच एक बैंक कर्मी की आईडी से उसने अपने खाते में 85 लाख रुपए ट्रांसफर कर दी लिए इसकी जानकारी बैंक अफसरों को हुई तो होश फाख्ता हो गए आनन-फानन में बैंक मित्र के खाते पर रोक लगा दी गई जिसमें करीब 60 लाख रुपए बताया जा रहा है।
जबकि शेष रकम उसने अपने खाते से दूसरे को ट्रांसफर कर दी घपला पकड़ में आने के बाद बैंक मित्र दुकान बंद करके फरार हो गया बैंक अफसरों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए साइबर थाना पुलिस ने संपर्क किया है।
बैंक अफसरों की लापरवाही भी आ रही पीएनबी बैंक में हुआ घपला पकड़ में आया तो अफसरों की लापरवाही भी सामने आई बैंक कर्मियों ने नियम कायदे ताक पर रखकर एक प्राइवेट कर्मी को बैंक के अंदर बैठने की परमिशन देदी हैरानी की बात यह रही कि वह कर्मी अक्सर बैंक कर्मियों की आईडी खोलकर धन निकासी में जमा भी करता था सूत्रों के अनुसार बैंक के ठीक सामने धन निकासी में जमा करने की दुकान है साथ ही वह बैंक मित्र भी है दुकान संचालक की बैंक के अंदर खासी पैठ है जिसका फायदा उठाते हुए वह बैंक के अंदर जाने के साथ ही कर्मचारियों की आईडी भी खोलता था बताते हैं कि इसी का फायदा उठाकर उसने एक बैंक कर्मी की आईडी खोलकर 85 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर दिए बाद में अपनी दुकान से अलग-अलग उपभोक्ताओं के खाते में 25 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए 4 दिन पहले मामला पकड़ में आया तो अफसरों में हड़कंप मच गया पूरा सिस्टम चेक करने पर बैंक मित्र के खाते में रकम ट्रांसफर होने की जानकारी मिली तो उसे तलाश किया लेकिन वह फरार हो चुका था आनन-फानन में बैंक अफसरों ने उसके खाते को सीज कर दिया जिसमें मौजूदा समय में 60 लाख रुपए हैं आला अफसरों को सूचना देने के बाद बैंक अफसरों ने ठाकुरद्वारा कोतवाली में तहरीर दी लेकिन घपले की रकम बड़ी होने के कारण उनको साइबर थाने भेज दिया गया है इस मामले में बैंक अफसरों से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com