मुरादाबाद। पाकबड़ा पुलिस ने बाइक में मोबाइल चोरी लूट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है चेकिंग के दौरान दोनों चोरी की बाइक व मोबाइल के साथ पुलिस के हत्थे लग गए पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की 5 बाइक पर लूट के दो मोबाइल बरामद कर लिए हैं पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि महंगे शौक पूरा करने के लिए वह वारदात को अंजाम देते थे मंगलवार की रात मेडिकल के पास एक युवक के साथ मोबाइल लूट की वारदात हुई थी युवक ने पाकबड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई बुधवार की रात पुलिस ने हाईवे पर एक बाइक को रोकने का इशारा किया जिस पर बाइक सवार युवकों ने स्पीड बढ़ा दी पुलिस ने पीछा करके दोनों को दबोच लिया तलाशी लेने पर उनके पास से तमंचा और मोबाइल बरामद हुआ तो पुलिस दोनों को थाने ले आई पूछताछ में उन्होंने बाइक में मोबाइल चोरी और लूट करने की बात कबूली खुलासा करते हुए एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय कस्बा निवासी आलम में मोहल्ला छतरी वाला कुआं निवासी सुमित है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
