मुरादाबाद। महिला सिपाही ने शादी करने से इनकार किया तो युवक ब्लैकमेल करने लगा सिपाही के कुछ अश्लील फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी इतना ही नहीं महिला सिपाही का रिश्ता तय हो गया तो उसके मंगेतर को अश्लील फोटो भेज दिए थक हार कर सिपाही ने पूरे प्रकरण की जानकारी एसएसपी को दी उनके आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मामला अलीगढ़ से जुड़ी हुई महिला सिपाही का है मौजूदा समय में सिपाही की तैनाती महानगर के एक थाने में चल रही है सिपाही के पिता ने एसएसपी से मुलाकात कर एक युवक पर बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया उनका कहना था कि बुलंदशहर के थाना जहांगीर के ग्राम चिंघरावली निवासी दीपक उर्फ रिंकू उसकी बेटी पर शादी करने का दबाव डाल रहा है इंकार करने पर उसे ब्लैकमेल कर रहा है कुछ दिनों पहले उन्होंने बेटी का रिश्ता गौतम बुध जिले में रहने वाले एक युवक से कर दिया था आरोप है कि इसकी जानकारी होने के बाद आरोपी युवक ने उसके मंगेतर के फोन पर बात की कुछ अश्लील फोटो भेज दी मंगेतर ने जब फोन करके पूछा तो महिला सिपाही ने पूरी आपबीती सुनाई साथ ही यह भी बताया कि कई दफा युवक के खाते में रुपए भी डाल चुकी है और ₹500000 मांग रहा है इंकार करने पर अश्लील फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहा है एसएसपी के आदेश पर आरोपी दीपक उर्फ रिंकू के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com