उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एमएस हेल्थकेयर पर डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक नवजात शिशु की जान जाने के कारण शिशु के परिजनों ने बिना किसी उत्पात के हंगामा शुरू कर दिया शिशु के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी की बात कहकर मरीज़ को भर्ती किया था पर बाद में उसका ऑपरेशन कर दिया बिना हमारी मंजूरी के ऑपरेशन थिएटर से बाहर आने के बाद हमे एक फॉर्म दिया और कहा कि इस पर साइन कर दो पर किसी भी परिजन ने उस पर साइन नही किए तो थोड़ी ही देर के बाद शिशु के मृत पैदा होने की खबर दी गई मौक़े पर पहुँची पुलिस ने पूरे मामले को शांत करा दिया हैआपको बता दे जिस क्लीनिक का यह पूरा मामला है उस एक ही क्लीनिक पर दो डॉक्टर के बोर्ड लगें हुए है जिस पर एक पर लिखा हुआ है एमएस हेल्थकेयर और दूसरे पर लिखा हुआ है एसीई हॉस्पिटल एक ही हॉस्पिटल पर दो डॉक्टर के बोर्ड एक पर लिखा हुआ है डॉक्टर वंदना श्रीवास्तव और वीके खरे दूसरे बोर्ड पर लिखा हुआ है फ़रहा खान जिसमे स्वास्थ्य विभाग की भी कही न कही बड़ी लापरवाही है जब डॉक्टर फ़रहा से डॉक्टर वंदना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो ऑन कॉल है ज़रूरत पड़ने पर उन्हें बुला लिया जाता है शहर में इस प्रकार के न जाने कितने अस्पताल संचालित है जिनको मुरादाबाद सीएमओ ने खुद ही संरक्षण दिया हुआ है जिसके कारण जनपद में आए दिन इस तरह की घटनाएं घटित होती रहती है और न जाने कितने अस्पताल जनता के साथ ठगी का कारोबार करते है कुछ दिन पूर्व में भी ऐसा ही एक मामला जनपद में घटित हो चुका है उसके बाद भी मुरादाबाद का स्वास्थ्य विभाग कानों में रुई और आंखों पर पट्टी बांधे हुए है क्योंकि स्वास्थ्य अधिकारी को तो अपने महीने से मतलब है अब जनता का कुछ भी हो अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि मुरादाबाद स्वास्थ्य विभाग इस प्रकार के अस्पतालों के विरुद्ध किसी प्रकार की कार्यवाही करता है या फिर यूँही जनपद में जनता का उत्पीड़न होने के साथ साथ नवजातों की जान जाती रहेगी क्षेत्रवासियो का कहना है कि इस अस्पताल में इस तरह की घटनाएं घटित होती रहती है बताता चलू की डॉक्टर फ़रहा खान को शासन के द्वारा एक प्रमाण पत्र मिला हुआ है जिस पर डॉक्टर फ़रहा खान को शासन के स्वास्थ्य अधिकारी ने अनुमति प्रदान की हुई है तो वही परिजनों का आरोप है कि घटना घटित होने के बाद जब हम लोगो ने डॉक्टर की डिग्री मांगी तो डॉक्टर मेडम ने अपनी डिग्री भी नही दिखाई और अपनी कुर्सी छोड़ कर भाग खड़ी हुई मौके पर पहुँची क्षेत्रीय पुलिस ने ही डॉक्टर से प्रश्न उत्तर करने के लिए बुलाया गया था जब पत्रकारों द्वारा परिजनों से पूछा गया कि आप किस तरह की कार्रवाई करना चाहते हैं तो परिजनों ने कहा कि हम मुरादाबाद के स्वास्थ्य विभाग से इस हॉस्पिटल को सील कराना चाहते हैं जिससे कि जो घटना हमारे साथ हुई वह घटना किसी और मां के साथ ना हो और ना किसी और मां की गोद सूनी हो अब देखना यह होगा कि मुरादाबाद का स्वास्थ्य विभाग ऐसे अस्पतालों को चिन्हित करता है या फिर अपनी जेब भरने के लिए दूसरी माओ की गोदे सुनी कराता रहेगा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com