अपनी और अपनी रिक्शा में बैठने वाली सवारियों की जान जोखिम डालकर हाईवे पर ई रिक्शा चलाने वाले रिक्शा चालको की शिकायत लेकर आज उप संभागीय परिवहन कार्यालय ( एआरटीओ ऑफिस ) पहुंचे, अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के मंडल अध्यक्ष सैयद विक्की मियां ने एक ज्ञापन आरटीओ को सौंपा, विक्की मियां ने कहा कि नेशनल हाईवे पर अप्रशिक्षित ई रिक्शा चालक अपनी और अपने रिक्शा में बैठी हुई सवारियों की जान जोखिम में डालकर हाईवे पर रिक्शा चला रहे हैं, जहां ट्रक और बसों की चपेट में आकर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसके बारे में आज हमने उप संभागीय परिवहन अधिकारी से शिकायत की, उन्होंने बताया कि एआरटीओ ने हमसे वादा किया है कि जल्द ही इस संबंध में कार्यवाही करेंगे, उन्होंने बताया कि इससे पहले भी अपंजीकृत ई रिक्शा चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है, विक्की मियां ने बताया कि एआरटीओ ने हमसे कहा कि आप भी लोगों को बताएं कि वह हाईवे पर रिक्शा में बैठकर सफर ना करें और रिक्शा चालकों को भी समझाएं कि वह हाईवे पर रिक्शा ना चलाकर शहर में रिक्शा चलाएं यह उनके और उनके परिवार के लिए भी सुरक्षित है, विक्की मियां ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय के बाहर कथित परिवहन सलाहकारों के द्वारा आवेदकों के शोषण किए जाने के बारे में भी शिकायत की गई है, विक्की मियां ने बताया कि उप संभागीय परिवहन अधिकारी ने हमें नियमानुसार समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
