बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत  की मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को आज (बुधवार) बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई. अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दी है. रिया के अलावा सुशांत के हाउस स्टाफ दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को भी जमानत मिल गई है. वहीं रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और अब्देल बासित परिहार की जमानत याचिका खारिज कर दी गई. रिया चक्रवर्ती को जमानत देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कुछ शर्ते लगाई हैं…

  • रिया चक्रवर्ती को अपना पासपोर्ट कोर्ट में जमा कराना होगा.
  • रिया चक्रवर्ती को अगले 10 दिन तक रोजाना मुंबई पुलिस के पास पहुंचकर हाजिरी देनी होगी.
  • रिया चक्रवर्ती को एक लाख रुपये का जमानत बॉन्ड देना होगा.
  • रिया चक्रवर्ती कोर्ट की अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जा सकतीं.
  • 29 सितंबर को सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस सारंग वी कोतवाल ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. 7 अक्टूबर को फैसला सुनाया जाना था. आज फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने जेल में बंद रिया चक्रवर्ती, दीपेश और सैमुअल को जमानत दे दी. जांच एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया के साथ ही सभी की जमानत का विरोध किया.

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com