एक्ट्रेस कंगना रनौत और बीएमसी के बीच जारी घमासन कोर्ट तक जा पहुंचा है. मामले की सुनावई भी शुरू हो गई है और किसी भी वक्त बड़ा फैसला आ सकता है. कंगना रनौत की तरफ से दायर की गई याचिका में बीएमसी की ऑफिस तोड़ने वाली कार्रवाई को गैरकानूनी और गलत बताया गया है. वहीं उन्होंने मुआवजे की मांग भी रखी है. गुरुवार को बीएमसी पर तंज कसने के बाद अब शुक्रवार को कोर्ट इस मामले में फैसला सुना सकता है.
क्या बीएमसी पर होगा एक्शन?
कोर्ट में सुनवाई के दौरान कंगना और बीएमसी के वकील के बीच गरमा गरमी वाला मौहाल देखने को मिल रहा है. एक तरफ कंगना के वकील बिरेंद्र सरफ, बीएमसी की तरफ से दिए गए sur rejoinder पर जवाब देने के लिए समय की मांग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीएमसी की वकील कोर्ट में इसका विरोध करते दिख रहे हैं. दलील दी जा रही है कि अगर कंगना के वकील हर बात पर सफाई देते रहेंगे तो ये सुनवाई कभी नहीं हो पाएगी.
लेकिन इस सब के बावजूद भी कंगना के वकील लगातार खुलकर बोल रहे हैं और बीएमसी पर भी द्वेष में आ कार्रवाई करने का आरोप लगा रहे हैं. वे मानते हैं कि उनके क्लाइंट के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की गई है. वहीं कंगना के वकील ने ये भी बताया है कि महाराष्ट्र की सरकार में एक पार्टी के मन में कंगना के खिलाफ काफी गुस्सा था क्योंकि उन्होंने उस पार्टी के खिलाफ खुलकर बोला था. वकील ने कोर्ट के सामने शिवसेना सांसद संजय राउत के उस बयान का जिक्र किया जहां पर कंगना को खुली चेतावनी दी जा रही थी.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
