दून में पीएम मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले देहरादून पहुंचकर व्यवस्था देखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मां डाट काली मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर पूजा की। साथ ही पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। सोमवार को शाम चार बजे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एलिवेटेड रोड से होते हुए मां डाट काली मंदिर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने माता रानी के दर्शन किए और पूजन किया। मंदिर में महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के बेटे सय्यम गोस्वामी ने पूजा कराई। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में परिक्रमा की। पूजा कर उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मंदिर के बाहर भी उन्होंने अधिकारियों से बात की।

उन्होंने प्रधानमंत्री किस मार्ग से आएंगे और मंदिर में प्रवेश करेंगे से लेकर हर बिंदु पर बात की। उन्होंने कहा कि पीएम के कार्यक्रम की तैयारी जल्द पूरी कर ली जाए।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *